देश

इन राज्यों में भीषण गर्मी का होगा जोर, यहां खुशमिजाज रहेगा मौसम

India Meteorological Department Latest Weather Report: इस बार अप्रैल के महीने में ही कुछ राज्यों को भीषण गर्मी झेलनी होगी. जहां पहले अप्रैल गर्मी की शुरूआत का महीना होता था इस बार गर्मी ने मार्च में ही दस्तक दे दी थी.

उत्तर प्रदेश सौराष्ट्र कच्छ के कुछ हिस्से शामिल रहेंगे.

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार भारत के उत्तर, मध्य, दक्षिण पश्चिम इलाकों में इस बार लोगों को भीषण गर्मी से दो- चार होना होगा. भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की रिपोर्ट मौसम का ताजा हाल बयां करते हुए बताती है कि बिहार के पूर्वी हिस्सों झारखंड पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना रहेगा. वहीं दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बनी हुई है.

24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे भीषण गर्मी राजस्थान के कई हिस्सों में परेशान करेगी. वहीं देश के कुछ राज्यों में लू की संभावना भी बनी रहेगी, जिनमें पूर्वी राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सौराष्ट्र कच्छ के कुछ हिस्से शामिल रहेंगे.

यहां खुशमिजाज रहेगा मौसम

जहां भारत के कुछ राज्य भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे, वहीं केरल, तमिलनाडु, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम मेघालय राज्यों में मौसम खुशमिजाज रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा उत्तर पूर्व बिहार में बारिश की संभावना बनी रहेगी. पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों, कर्नाटक, लक्षद्वीप, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र गोवा में भी हल्की फुहारें बरसेंगी.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button