रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने पुसौर थाना क्षेत्र के ललित निषाद के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही की

Raigarh News :  माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम कर रही है।।
आज दिनांक 9.4.22 को मुखबिर की सूचना पर कि पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौर वार्ड क्रमांक 6 पर्रीपारा निवासी ललित निषाद अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है,, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर ललित निषाद के घर छापा मारा गया.. घर की तलाशी में शयनकक्ष से 25 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर दिलीप टण्डन एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button