रायपुर पहुंचे मशहूर फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धुलिया ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए क्या कहा….

रायपुर: बीतें दिनों मशहूर फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धुलिया राजधानी रायपुर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए द कश्मीर फाइल्स फिल्म के समर्थन और विरोध के सवाल
में कहा कि मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। कुछ बोलना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुझे रागदेश रिसर्च फिल्म बनाने के लिए सरकार ने कहा था। तब बनाई है।
ऐसे में सरकार का भी समर्थन रहता है। जरूर फिल्म के कुछ सीन यूट्यूब के माध्यम से देखे है
और हम सब जानते है कि उस घटना में कश्मीरी पंडितों के साथ क्या हुआ।
छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग
छत्तीसगढ़ में फिल्म शूटिंग के अनुभव के सवाल पर कहा कि क्या बोलू अच्छा ही बोलूंगा।
धुलिया के निर्देशन में हाल में रिलीज हुई एक वेबसीरीज कवर्धा के जंगल से लेकर छत्तीसगढ़ के विधानसभा में फिल्माया गया है।
तिग्मांशु दूसरी वेबसीरीज की शूटिंग के सिलसिले में छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए है।
तिग्मांशु ने छत्तीसगढ़ फिल्म पालिसी के बारे में कहा कि जहां भी फिल्म की शूटिंग होती है
वहां की इकोनामी के ग्रोथ होती है। क्योंकि कलाकारों की बड़ी टीम होती है।
सबसे ज्यादा खर्च होटल और ट्रासपोर्टिंग में होती है। ऐसे में स्थानीय लोगों को फायदा होती है।
आने वाले फिल्म में छत्तीसगढ़ के दो असिस्टेंट डायरेक्टर
तिग्मांशु ने कहा कि आने वाले फिल्म में छत्तीसगढ़ के दो असिस्टेंट डायरेक्टर को शामिल किया जाएगा। जहां उनको सिखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुंबई के डायरेक्टर पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाना चाहिए।
कला को जमीन से जोड़ना जरूरी
किसी भी फिल्म में सक्सेस करने के लिए कला को जमीन से जोड़ना बहुत जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों में संस्कृति को राजनीतिक से रूप से अलग नहीं कर सकते है। क्योंकि फिल्म में राजनीति का अभिन्न अंश है।
उन्होंने कहा कला धंधा नहीं है। यह शौक है। जब भी कोई कलाकार को फिल्म इंडस्ट्री में जाने के लिए सोचते वे पहले से मजबूत तैयारी रखें। शुरूआत में जब आए तो आठ से 10 डायरेक्टर थे। सभी ने अपनी छाप छोड़ी है।



