यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू – RGH NEWS
देश

यूपी में पहले चरण का मतदान शुरू

RGHNEWS,10फरवरी2022,लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए आज मतदान शुरू हो चुके हैं। इस चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोटिंग शुरू चुकी है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। कोरोना के चलते चुनाव आयोग ने मतदान को एक घंटे बढ़ाने का फैसला किया है। 58 सीटों में से 12 सीटें संवेदनशील हैं। ये सीटें खैरागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत और कैराना हैं। पहले चरण में 898 मोहल्ले और 5535 पोलिंग सेंटर संवेदनशील रखे गए हैं।

पहले चरण में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 796 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें से 724 कंपनियां बूथ ड्यूटी पर। 15 कंपनियां स्ट्रॉन्ग रूम सिक्योरिटी पर और 5 कंपनियां ईवीएम सिक्योरिटी पर, जबकि 66 कंपनियां लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा यूपी पुलिस की ओर से PAC की 27 कंपनियां पहले चरण में तैनात की गई हैं। पुलिस के 9464 इंस्पेक्टर और एसआई रैंक अधिकारी, 59030 कॉन्स्टेबल, 48,136 होमगार्ड , 505 पीआरडी जवान और 6061 गांवों के चौकीदार को पहले चरण की चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है।

 

58 सीटों पर 623 उम्मीदवार मैदान में, इनमें से 25% दागी

पहले चरण में 58 सीटों पर 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एडीआर ने इनमें से 615 उम्मीदवारों के हलफनामों का एनालिसिस किया है। इनमें से 25% यानी 156 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 20% उम्मीदवारों यानी 121 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button