देश
बिजली उपभोक्ताओं को अब SMS, Whatsapp और ईमेल के जरिए भेजे जाएंगे बिल

RGHNEWS,9फरवरी2022,जबलपुरःElectricity bill मध्यप्रदेश में लोगों को जल्द ही पेपर लैस बिजली बिल मिलेगा। बिजली उपभोक्ताओं को खपत के अनुसार SMS, Whatsapp और E-Mail के ज़रिए PDF फ़ॉर्मेट में बिल भेजा जाएगा। मध्यप्रदेश के ऊर्जा सचिव संजय दुबे ने समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया है।
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के प्रमुख ऊर्जा सचिव संजय दुबे ने उर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।



