छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले मे आइईडी विस्फोट में चार CRPF जवान घायल

नई दिल्ली, : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले आइईडी विस्फोट में चार सीआरपीएफ जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में हुआ है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। अपडेट जारी है



