देश
शिवाजी पार्क पहुंचकर पीएम मोदी ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि

शिवाजी पार्क पहुंचे पीएम मोदी
लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी शिवाजी पार्क पहुंच चुके हैं. पीएम अब से थोड़ी देर पहले ही मुंबई पहुंचे थे. प्रधानमंत्री को एयरपोर्ट पर रिसीव करने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, आदित्य ठाकरे, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पहुंचे थे.
इस वक्त शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा हुआ है. उनका पार्थिव शरीर अपने अंतिम समय में तिरंगे में लिपटा हुआ है.
Follow Us