राहुल गांधी ने ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रखी आधारशिला – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राहुल गांधी ने ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रखी आधारशिला

(03-02-2022)RGHNEWS रायपुर, छत्तीसगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। शहीदों के सम्मान में रायपुर में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित होगी ।

देश में कहीं भी पुलिस/सेना/सशस्त्र बलों में कर्तव्य पथ पर शहीद होने वाले छत्तीसगढ़ के वीरों और छत्तीसगढ़ में शहादत देने वाले देश भर के रणबांकुरों के सम्मान में छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति जलती रहेगी।

 

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ का शुभारंभ किया साथ ही महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ तथा ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की आधारशिला रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button