CSK को धोनी के बाद नए कप्तान की तलाश, ये खतरनाक खिलाड़ी बन सकता है CSK का अगला कप्तान – RGH NEWS
खेल

CSK को धोनी के बाद नए कप्तान की तलाश, ये खतरनाक खिलाड़ी बन सकता है CSK का अगला कप्तान

(03-02-2022)RGHNEWS नई दिल्ली: IPL 2022 का सीजन बेहद खास होने वाला है. इस सीजन से IPL में अब 10 टीमों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी. इस बार पिछले साल 60 मैचों के मुकाबले 74 मैच शामिल होंगे. IPL 2022 के खिलाड़ियों की नीलामी लिस्ट आ चुकी है. 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में दो दिन तक चलने वाली इस नीलामी में हर खिलाड़ी की किस्मत का फैसला फ्रेंचाइजी करेगी. इस बार CSK की टीम दुनिया के खतरनाक ऑलराउंडर को अपनी टीम में लेने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा सकती है, क्योंकि वह इस खिलाड़ी को अगले साल धोनी के बाद CSK का अगला कप्तान बनाने का सोचेगी.

CSK को धोनी के बाद नए कप्तान की तलाश 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स IPL की सफल टीमों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरे नंबर पर आती है. चेन्नई सुपर किंग्स के नाम 4 आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है, जबकि मुंबई इंडियंस ने 5 बार IPL चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है. IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपना चौथा खिताब जीता था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही IPL से भी संन्यास ले लेंगे. धोनी के संन्यास के बाद ऐसा एक खिलाड़ी हैं, जो चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान बन सकता है.

ये खतरनाक खिलाड़ी बन सकता है CSK का अगला कप्तान

12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में दो दिन तक चलने वाली इस IPL नीलामी में CSK की टीम दुनिया के खतरनाक ऑलराउंडर जेसन होल्डर को अपनी टीम में लेने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा सकती है. जेसन होल्डर CSK की टीम के लिए बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं . CSK की टीम दुनिया के खतरनाक ऑलराउंडर जेसन होल्डर को पाने के लिए कुछ भी कर सकती है. जेसन होल्डर ने हाल ही के दिनों में जबरदस्त फॉर्म दिखाया है. होल्डर ने पिछले ही दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का कमाल कर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है. जेसन होल्डर इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी CSK टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

जडेजा के साथ बनेगी जबरदस्त जोड़ी 

होल्डर में बड़े शॉट्स खेलने की जबरदस्त काबिलियत है. इस बार चेन्नई ने रविंद्र जडेजा और मोइन अली के रूप में दो ऑलराउंडर को रिटेन किया है, लेकिन दोनों स्पिन गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में सीएसके कहीं ना कहीं तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तरफ देख रही होगी, वे होल्डर पर दांव जरूर लगाना पसंद करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button