छत्तीसगढ़: कई जगहों पर जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, बारिश के बाद सितम ढा रही सर्दी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: कई जगहों पर जोरदार बारिश और ओलावृष्टि, बारिश के बाद सितम ढा रही सर्दी

छत्तीसगढ़। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बुधवार रात जमकर बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। आज की सुबह घने कोहरे से लिपटी नजर आई है।

 

 

बारिश के बाद अब सर्दी सितम ढा रही है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। कोहरे की वजह से विजिबलिटी बेहद कम हो गई है। सड़कों पर लाइट जलाकर चल गाड़ियां चल रही हैं।

 

 

वहीं अमरकंटक में पारा 4 डिग्री पहुंच गया है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित कई इलाकों में घना कोहरा छाया है।

 

कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अमरकंटक में भी विजिबिलिटी बहुत कम हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button