370 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित – RGH NEWS
देश

370 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई, 12 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कम से कम 370 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों में 60 अधिकारी और 310 कांस्टेबल शामिल हैं। वर्तमान में राज्य में पुलिस के कुल 504 अधिकारी और 1,678 कांस्टेबल का कोविड-19 का उपचार चल रहा है।

 

महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक महाराष्ट्र पुलिस के कुल 48,611 कर्मियों (6,204 अधिकारियों और 42,407 कांस्टेबल) संक्रमित हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button