इस राज्य के अस्पताल में कोरोना ब्लास्ट,19 डॉक्टर हुए कोरोना संक्रमित

पटना: Corona Blast in hospital भारत सहित दुनियाभर में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। हालात को देखते हुए कई राज्यों की सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है और अब संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कुछ राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगा दिए गए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बिहार की राजधानी पटना में कोरोना ब्लास्ट हुआ है, यहां 24 घंटे में 281 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें से 19 जूनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। फिलहाल सभी संक्रमित डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें आइसोलेट करने का आदेश दिया गया है।
बता दें कि डॉक्टरों के 70 सैंपलों को रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए भेजा गया था। इसमें 19 डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि सभी संक्रमितों के सैंपल फिर से टेस्ट के लिए लिये गए हैं। पटना एम्स के भी दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से एक डॉक्टर हाल ही में अंडमान निकोबार से बिहार लौटे थे। पटना में कोरनोा संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. पटना में एक्टिव मामले बढ़कर 405 पहुंच चुके हैं।


