Welcome To The Jungle Trailer out: ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज, 4 मिनट के ट्रेलर में कॉमेडी-एक्शन का धमाका

Welcome To The Jungle Trailer out अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल समेत 2 दर्जन से ज्यादा दिग्गज सितारों से सजी फिल्म वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में मस्ती का मेला लगते हुए दिख रहा है और धाकड़ सितारे रंग जमाते दिख रहे हैं। फिल्म में 25 से ज्यादा दिग्गज स्टार्स अहम किरदारों में दिख रहे हैं। आज रिलीज हुए ट्रेलर में मेकर्स ने इस कहानी की झलक भी दिखा दी है।
26 जून को रिलीज होगी फिल्म
डायरेक्टर अहमद खान की ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं और इस कॉमेडी के मेले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अक्षय कुमार को बार फिर से कॉमेडी के रोल में देखना काफी दिलचस्प है। साथ ही सुनील शेट्टी के साथ उनकी जोड़ी जमी है जो पहले भी कमाल कर चुकी है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म भी कमाई के मामले में कमाल कर पाती है। क्योंकि इस फिल्म की स्टारकास्ट और शूटिंग की लोकेशन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बड़े बजट में शूट हुई है।
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
Welcome To The Jungle Trailer outफिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर समेत कई बड़े दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 250 करोड़ रुपयों से ज्यादा के बजट में बनई गई है और 26 जून को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में कई दिग्गज सितारे अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आने वाले हैं। राजपाल यादव ने भी फिल्म में अपने कॉमेडी का तड़का लगाया है, जिसकी झलक इसके ट्रेलर में भी देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म कमाई के मामले में कुछ कमाल कर पाती है या नहीं। हालांकि मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। ट्रेलर में परेश रावल के किरदार के डायलॉग्स पर भी लोग खूब हंस रहे हैं। साथ ही कृष्णा अभिषेक औक कीकू शारदा की जोड़ी भी फिल्म में कमाल करती नजर आने वाली है।
म



