कोरोना की तीसरी लहर पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी,कोरोना की तीसरी लहर पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी – RGH NEWS
स्वास्थ्य

कोरोना की तीसरी लहर पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी,कोरोना की तीसरी लहर पर एक्सपर्ट्स की चेतावनी

भारत में आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं, लेकिन राहत की बात यह होगी कि यह सिलसिला ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर भी यहां देखा जा सकता है। यह जानकारी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पॉल केटुमैन ने दी है। उनकी टीम ने कोविड-19 इंडिया ट्रैकर तैयार किया है।

कुछ दिनों में बढ़ेंगे मामले
मेल के जरिए ब्लूमबर्ग को भेजे जवाब में पॉल ने कहा- अगले कुछ दिन या फिर कुछ हफ्तों में भारत में संक्रमण बढ़ेगा। हालांकि, ये नहीं कहा जा सकता कि इन्फेक्शन रेट क्या होगा। कोविड-19 इंडिया ट्रैकर में भारत के 6 राज्यों को लेकर फिक्र जाहिर की गई है। स्टडी में दिन और हफ्तों के आधार पर अनुमान लगाया गया है।

तेजी से बढ़ रहा ओमिक्रॉन
देश में अब तक कोरोना के 3.48 करोड़ केस सामने आ चुके हैं। 4 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 653 लोगों को ओमिक्रॉन वैरिएंट से भी इन्फेक्टेड पाया जा चुका है। ओमिक्रॉन से खतरा इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि यह बहुत तेजी से फैलता है। पिछले हफ्ते सरकार ने बूस्टर डोज की मंजूरी के साथ ही 15 से 18 साल के युवाओं के वैक्सीनेशन को भी हरी झंडी दे दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button