ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अब भी नाजुक, सलामती के लिए पूरा देश कर रहा प्रार्थना – RGH NEWS
देश

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अब भी नाजुक, सलामती के लिए पूरा देश कर रहा प्रार्थना

नई दिल्ली। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। भारतीय वायु सेना अधिकारी ने बताया कि कैप्टन की सेहत अब भी ठीक नहीं है। हालांकि उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इस समय बेंगलुरू के कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दरअसल, आठ दिसंबर को हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचने वाले वे अकेले व्यक्ति हैं। दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की जान चली गई थी।

 

इस बीच वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता का कहना है कि उनके बेटे एक फाइटर हैं, जिंदगी की जंग जरूर जीतेंगे। वरुण सिंह के पिता कर्नल केपी सिंह (रिटायर्ड) ने फोन पर बताया कि मेरा बेटे की हालत में इतना उतार-चढ़ाव हो रहा है कि वह कैसा है, यह बताना बेहद मुश्किल है। कर्नल केपी सिंह भोपाल में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बेटे के स्वास्थ्य पर हर घंटे नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button