आखिर सुहागरात को ऐसी क्या बात हो गई कि दूल्हे ने कर लिया सुसाइड,दुल्हन की उजड़ गयी दुनिया

कोलकाता, पश्चिम बंगाल। हावड़ा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर सुहागरात खत्म होते ही दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। सुबह के समय दूल्हा फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह मामला बी गार्डेन थाना अंतर्गत शालीमार इलाके की है। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
शख्स को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और तुरंत ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर लिया। दुल्हन ने बताया कि शादी तय होने के बाद वो दोनों पिछले छह महीने से संपर्क में थे और रोज फोन पर बात होती थी।
हम दोनों को ही शादी का बेसब्री से इंतजार था। सब कुछ ठीक चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुझे नहाने के लिए भेजा। करीब आधे घंटे बाद मैं कमरे में आई तो उन्होंने शॉल से फंदा लगा लिया था। मुझे नहीं समझ आ रहा है कि ऐसी क्या बात हो गई कि मेरी दुनिया बसने से पहले ही उजड़ गई।
पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल दूल्हे की मौत को लेकर रहस्य बरकरार है। परिजनों के साथ दुल्हन भी यही सोच में लगी है कि आखिर सुहागरात पर ऐसी क्या हुई जिसकी वजह से दूल्हे ने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। इस पर पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करने में जुटी है।



