विराट कोहली का विकेट लेना चाहता है श्रीलंका का यह गेंदबाज – RGH NEWS
खेल

विराट कोहली का विकेट लेना चाहता है श्रीलंका का यह गेंदबाज

विराट कोहली विश्व क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिसका विकेट दुनिया का हर गेंदबाज हासिल करना चाहता है। लेकिन कुछ ही ऐसे गेंदबाज होते हैं जो विराट का विकेट लेने में सफल हो पाते हैं। कई गेंदबाजों की यह दिल की इच्छा होती है कि वह कभी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली का विकेट हासिल कर पाए। अब इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है और वह नाम है श्रीलंका के ऑलराउंडर वनिन्दू हसारंगा का जो आरसीबी की फ्रेंचाइजी में विराट कोहली के साथ खेलते हुए नजर आए थे। अब उन्होंने अपनी इच्छा बताई है कि वह विराट कोहली का विकेट लेना चाहते हैं और एक दिन वो विराट का विकेट हासिल करके रहेंगे। और जिस दिन उन्होंने विराट कोहली का विकेट हासिल हो गया उनके लिए वह शाम यादगार बन जाएगी।

वनिंदू हसारंगा ने बताया क्यों हासिल करना चाहते हैं विराट कोहली का विकेट

वनिंदू हसारंगा इस वक्त श्रीलंकाई टीम के एक स्पिनर हैं जो तेजी से विश्व क्रिकेट में अपना नाम स्थापित कर रहे हैं। वनिन्दू हसारंगा श्रीलंका की ओर से अगला मुथैया मुरलीधरन या रंगना हेरात नहीं बनना चाहते। वह पहला हसारंगा बनना चाहते हैं। वनिंदू हसारंगा भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को अपना सबसे पसंदीदा खिलाड़ी मानते हैं। और उनकी यह इच्छा है कि वह विराट कोहली का विकेट हासिल करना चाहते हैं। इस वक्त हसारंगा श्रीलंका प्रीमियर लीग में खेल रहे और शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।

 

वनिंदू हसारंगा विराट कोहली के अलावा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का विकेट भी हासिल करना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button