छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ दर्दनाक हादसा,ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,महिला की मौके पर हुई मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक ट्रेलर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत होगी है। वहीं इस हादसे में एक पुरुष और 3 साल की बच्ची की जान बाल-बाल बच गई। यह सभी एक ही परिवार के थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला। मामला पानी थाना क्षेत्र का है।
घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आस-पास के लोगों ने ही पुलिस को इस बात की सुचना दी। वहीं ट्रेलर चालक मौके से भाग चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंची, फिर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और बाद में उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल ट्रेलर चालक का पता लगा रही है।


