खेल

विराट कोहली ही बने रहेंगे भारत के वनडे टीम के कप्तान

17 दिसंबर से होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है। और ऐसे कयास भी काफी समय से लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा को टी-20 के साथ भारत की एकदिवसीय टीम का भीकप्तान बना दिया जाना चाहिए। रोहित शर्मा को टी-20 विश्व कप के बाद भारत की T20 टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है और उन्होंने अपनी कप्तानी में पहली सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत भी ली है। ऐसे में लगातार यही सवाल उठ रहा है कि क्या वनडे टीम की भी कप्तानी रोहित शर्मा को दी जाएगी। तो इस रिपोर्ट में हम आपको बता दें कि ऐसा होने की उम्मीदे फिलहाल बेहद कम है। क्योंकि सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है वह यह है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर वनडे टीम की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में ही रहेगी।

 

विराट कोहली ही बने रहेंगे भारत के वनडे टीम के कप्तान

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 17 दिसंबर से होनी है। जहां सबसे पहले भारत को 3 टेस्ट मैच खेलने हैं। उसके बाद भारत 3 वनडे और 4 टी-20 मुकाबले भी खेलेगा। तो ऐसे में सवाल यही था कि क्या विराट कोहली वनडे टीम की भी कप्तानी छोड़ेंगे और कप्तानी रोहित शर्मा को दी जाएगी तो फिलहाल ऐसी कोई भी उम्मीदें नजर नहीं आ रही है। भारत की वनडे टीम की कप्तानी विराट कोहली ही करते नजर आएंगे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button