भारतीय मूल के पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए मुखिया – RGH NEWS
देश

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए मुखिया

नई दिल्ली. ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने अपने पद से इस्तीफा (Resign) दे दिया है. अब उनकी जगह भारतीय मूल के कंपनी के CTO पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) नए CEO होंगे. सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जैक डोर्सी अब तक ट्विटर और स्क्वायर के सीईओ के तौर पर काम कर रहे थे. स्क्वायर जैक डोर्सी का डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म है. ट्विटर ने कहा है कि जैक डोर्सी कंपनी के बोर्ड ऑफ मेंबर साल 2022 के अंत तक बने रहेंगे.

डोर्सी ने एक स्टेटमेंट में कहा है- मैंने ट्विटर छोड़ने का विचार बना लिया है. मुझे विश्वास है कि कंपनी अपने संस्थापकों से अलग हटकर आगे बढ़ने की स्थिति में आ चुकी है. अब पराग अग्रवाल पर ट्विटर की जिम्मेदारी होगी. जैक डोर्सी ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा शेयर किया है. उन्होंने कंपनी से इस्तीफा देने का ये सबसे ‘सही वक्त’ बताया है. इसके लिए उन्होंने तीन कारणों का जिक्र किया है.

जैक डोर्सी ने बताए इस्तीफे के तीन कारण, जमकर की पराग अग्रवाल की प्रशंसा
डोर्सी ने लिखा है- पहला कारण ये है कि पराग कंपनी के नए सीईओ बन रहे हैं. बोर्ड ने नए सीईओ के लिए लंबी प्रक्रिया का पालन किया और सभी ने एकसुर में पराग अग्रवाल को चुना. कंपनी के बारे में उनकी समझ के कारण पराग मेरी भी पसंद रहे हैं. पराग ने हर कठिन निर्णय के पीछे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यही कारण है कि कंपनी आज यहां खड़ी है. डोर्सी ने पराग अग्रवाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button