रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
सत्तीगुड़ी चौक में बिज्जू ठाकुर के नेतृत्व में मंत्री रुद्र कुमार का हुआ भव्य स्वागत

RGHNEWS प्रशांत तिवारी: रायगढ़-/-सतनामी समाज के गौरव,छत्तीसगढ़ के यशस्वी लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकीय मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार के आज रायगढ़ आगमन पर जगह जगह भव्य स्वागत सत्कार किया गया। इसी तारतम्य में स्थानीय सत्तीगुड़ी चौक में कांग्रेसी नेता व निगम एल्डरमेन बिज्जू ठाकुर के नेतृत्व में फूल मालाओ के साथ आत्मीय स्वागत किया। साथ ही कांग्रेसी नेता बिज्जू ठाकुर ने मंत्री रुद्र कुमार कुशलक्षेम पूछा। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेसी नेता शाखा यादव, राजेश सिंह,बब्बल पांडे, रघुवीर, भरत तिवारी, प्रदीप मिश्रा, राकेश चौधरी,वास्तव सिंह,कमलेश पटेल, सुखदेव,बॉक्सर, शिव शंकर शर्मा, प्रतापपाल चौधरी, रवि, अंशुल सिंह,नारायण गोयल,कालू अग्रवाल,बंटू देवांगन सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



