एक लेडी टीचर अपने ही स्टूडेंट्स को बनाती थी शिकार,फोन पर भेजती थी न्यूड फोटो,फिर हुआ ऐसा

नई दिल्ली: एक ओर जहां टीचर को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहीं एक लेडी टीचर की घिनौनी हरकत का मामला सामने आया है. महिला की करतूत उस वक्त सामने आई, जब उसने एक स्टूडेंट को न्यूड फोटो (Nude Photos) भेजकर कार में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए. लेडी टीचर इसी तरह अन्य स्टूडेंट को भी अपना शिकार बनती थी.
नौकरी से धोना पड़ा हाथ
अंग्रेजी अखबार डेली स्टार में छपी एक खबर के अनुसार, ये घटना अमेरिका के मिसौरी की है. यहां के एक स्कूल में पढ़ाने वाली लेडी टीचर अपने ही स्टूडेंट्स के साथ गलत हरकत करती थी. मामले के सामने आने के बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया. लेडी टीचर की हरकत की कहानी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई. स्कूल ने भी उसे नौकरी से निकाल दिया.
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी टीचर ने अपने एक स्टूडेंट को अपनी न्यूड फोटो भेजकर कार में बुलाया और उसके साथ संबंध बनाए. इसी दौरान उस स्टूडेंट के माता-पिता को शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ की. छात्र के माता-पिता पुलिस के पास पहुंच गए और मामले की जांच शुरू हुई. जांच अधिकारियों की पूछताछ में स्टूडेंट ने स्वीकार किया कि उसने टीचर के कहने पर और दबाव में उनके साथ संबंध बनाया है.
20 साल जेल की मिली सजा
जानकारी के अनुसार ये मामला तीन साल पुराना है. लेकिन इस मामले में कोर्ट ने अब फैसला दिया है. आरोपी टीचर को अपने तीन छात्रों के साथ संबंध बनाने का दोषी ठहराया गया और उसे 20 साल के लिए जेल भेज दिया गया है. ये खबर एक बार फिर से चर्चा में बनी हुई है.



