देश
Corona News: ओमीक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन ने पूरे विश्व में हड़कंप मचा दिया है. लिहाजा भारत में भी ताबड़तोड़ बैठकें की जा रही हैं. वहीं केंद्र सरकार ने रविवार को विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. नए नियम 1 दिसंबर से लागू होंगे.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक ऐसे देश जहां नए कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा ज्यादा है, उन देशों से आने वाले
यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोविड-19 की जांच होगी. जांच रिपोर्ट आने तक वहीं इंतजार करना होगा. अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी यात्रियों को सात दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा. आठवें दिन फिर से कोरोना की जांच करानी होगी.



