खेल

विराट कोहली के लिए इस खिलाड़ी को किया जाए टीम से बाहर

नई दिल्ली, । न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर डेनियल विटोरी को लगता है कि अजिंक्य रहाणे को 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट कोहली के लिए जगह बनानी होगी। रहाणे ने 2021 में 20 से नीचे के औसत से टेस्ट क्रिकेट में रन बनाए हैं। वहीं, कप्तान विराट कोहली पहले मैच में उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में अजिंक्य रहाणे टीम के कप्तान थे, लेकिन वे दोनों पारियों में कुल मिलाकर 39 रन बना पाए। ऐसे में वे अगले मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।

कीवी दिग्गज डेनियल विटोरी ने माना कि अगर विराट कोहली की वापसी पर रहाणे को मुंबई टेस्ट के लिए बाहर कर दिया जाता है, तो यह उनके टेस्ट करियर का पूर्ण विराम नहीं होगा, लेकिन उन्होंने श्रेयस अय्यर को बाहर करने का विरोध किया, जिन्होंने पदार्पण पर शतक जड़ा है। क्रिकइंफो पर विटोरी ने कहा, “मुझे अब भी लगता है कि रहाणे अब भी मजबूत खिलाड़ी हैं। ऐसा लगता है कि वह आक्रामक होना चाहते हैं, लेकिन वह जिस तरह से खेल रहे हैं उससे नहीं लगता कि वे आक्रामक होना चाहते हैं।”

 

विटोरी का कहना है, “अजिंक्य रहाणे को कई मायनों में ड्राप किया जाना ठीक भी है। एक बल्लेबाज के रूप में वापस आने और सब कुछ फिर से स्थापित करने की क्षमता होना, विशेष रूप से टेस्ट स्तर पर जरूरी है। अगर वे (भारतीय टीम मैनेजमेंट) उन्हें अगले टेस्ट मैच से बाहर कर देते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि यह उनके करियर के लिए खराब होगा। यह सिर्फ एक टेस्ट की ड्रापिंग होगी, क्योंकि यह सब कुछ रीसेट कर देता है, उसे वापस जाने और थोड़ा काम करने का मौका देता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि किसी ऐसे बल्लेबाज (श्रेयस अय्यर) को बाहर करना मुश्किल है, जिसने टेस्ट डेब्यू पर एक अच्छी टीम के खिलाफ शतक बनाया हो। इसलिए, यह शायद रहाणे ही होंगे जो (विराट कोहली के लिए) रास्ता बनाएंगे।”

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button