दिसंबर 2021 में बैंक जानें से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट,कुल 12 दिन बंद रहेंगा ब्रांच – RGH NEWS
देश

दिसंबर 2021 में बैंक जानें से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट,कुल 12 दिन बंद रहेंगा ब्रांच

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2021 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in December 2021) की लिस्‍ट जारी कर दी है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप दिसंबर के लिए छोड़े गए कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) जरूर देख लें. इस लिस्‍ट के मुताबिक दिसंबर 2021 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.

दिसंबर 2021 में बैंकों की कुल 12 दिन की छुट्टियों (Bank Holidays in December) में 4 छुट्टी रविवार हैं. इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है. दिसंबर में क्रिसमस का त्योहार पर लगभग पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहती है. बता दें कि पूरे देश में 12 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची (Bank Holidays List) के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी. वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे.

 

– 3 दिसंबर को पणजी में फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर पर बैंक बंद रहेंगे.– 5 दिसंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.– 11 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे.– 12 दिसंबर को रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर बैंकों में काम नहीं होगा.– 18 दिसंबर को यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.– 19 दिसंबर को रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर कामकाज बंद रहेंगे.– 24 दिसंबर को क्रिसमस पर आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.

25 दिसंबर को क्रिसमस पर बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद रहेंगे.– 26 दिसंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है.– 27 दिसंबर को क्रिसमस सेलिब्रेशन के कारण आइजोल में बैंक बंद रहेंगे.– 30 दिसंबर को यू कियांग नॉन्गबाह पर शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.– 31 दिसंबर को न्यू ईयर्स इवनिंग पर आइजोल में बैंक में कामकाज नहीं होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button