नए कोरोना वैरिएंट पर मोदी की Emergency मीटिंग,बेहद तेज रफ्तार वाले साउथ अफ्रीकन वैरिएंट पर अफसरों के साथ बैठक

चेन्नई. तमिलनाडु में शुक्रवार को मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) से 5 लोगों की मौत हो गई. बारिश के चलते राज्य में मरने वालों की संख्या 68 हो गई है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 2 दिसंबर तक दक्षिण भारत में और अधिक बारिश होने की चेतावनी दी है. अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक 1 नवंबर से अब तक पांच दक्षिणी राज्यों में 172 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें तमिलनाडु सबसे अधिक है. इसके बाद केरल में 48, आंध्र प्रदेश में 44 और कर्नाटक में 12 लोगों की मौत हुई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना पर बैठक करेंगे। मीटिंग में सरकार के टॉप अधिकारी शामिल होंगे। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल मीटिंग में शामिल होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान कोविड-19 की स्थिति और वैक्सीनेशन पर चर्चा होगी।
मोदी की ओर से यह बैठक ऐसे समय बुलाई गई है जब अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका में मिले मल्टिपल म्यूटेशन वाले कोविड वैरिएंट को लेकर दुनियाभर के देश डर गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज ने बताया- देश में इस वैरिएंट के अब तक 22 केस मिले हैं। वैज्ञानिकों ने इसे B.1.1.529 नाम दिया है। इसे वैरिएंट ऑफ सीरियस कंसर्न बताया है।
अभी तक कहां-कितने केस मिले हैं?
- सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में इस वैरिएंट के केस मिले थे। वहां अब तक इस वैरिएंट से 77 लोग इंफेक्ट हो गए हैं। बोत्सवाना में भी 4 लोग इस वैरिएंट से इंफेक्टेड मिले हैं। चिंता वाली बात ये है कि बोत्सवाना में पूरी तरह वैक्सीनेटेड लोग भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
- साथ ही हॉन्ग कॉन्ग में भी इस नए वैरिएंट के 2 केस मिले हैं। फिलहाल दोनों मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है और निगरानी की जा रही है।
- इजराइल में भी इस वैरिएंट से इंफेक्टेड एक केस की पुष्टि हुई है। इंफेक्टेड व्यक्ति दक्षिण अफ्रीकी देश मलावी से लौटा है।
क्या वैक्सीन इस पर असर नहीं करेगी?
ऐसा माना जा रहा है। चूंकि वैक्सीन को चीन में मिले वायरस के हिसाब से बनाया गया है, लेकिन ये स्ट्रैन उस मूल वायरस से अलग है। हो सकता है कि इस वैरिएंट पर वैक्सीन इफेक्टिव न हो। इफेक्टिव हो भी तो उसकी एफिकेसी कम हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी कुछ भी पुख्ता जानकारी नहीं है।



