हेमा मालिनी-कैटरीना पर विवादित कमेंट,मंत्री जी ने बोला- ‘कैटरीना कैफ के गालों की तरह चमका दो सड़कें’

जयपुर: बीजेपी ने राजस्थान (Rajasthan) की सड़कों की तुलना एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के गालों से करने वाले राज्य के मंत्री राजेंद्र गुढा (Rajendra Gudha) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पार्टी ने कहा कि ऐसे मंत्री को तुरंत राज्य सरकार से बर्खास्त किया जाना चाहिए.
‘सीएम गहलोत करें मंत्री पर कार्रवाई’
राजस्थान (Rajasthan) प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करें. उन्होंने कहा, ‘मंत्री बनने के बाद से महिला शक्ति के ऊपर इस तरीके की अभद्र टिप्पणी करना, मेरे ख्याल से अशोभनीय है. मुख्यमंत्री को इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कठोर कदम उठाने चाहिए.’
हेमा मालिनी-कैटरीना पर विवादित कमेंट
बताते चलें कि राजस्थान (Rajasthan) के पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढा (Rajendra Gudha) हाल में झुंझुनूं जिले के एक गांव में शिविर करने गए थे. इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जिले की सड़कों को एक्ट्रेस हेमा मालिनी के गालों की तरह चमकाया जाना चाहिए.
ऐसा कहने के तुरंत बाद वे रुके और कहा कि हेमा मालिनी (Katrina Kaif) अब बूढी हो गई हैं. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि आजकल कौन-सी अभिनेत्री है, तब लोगों ने कैटरीना कैफ का नाम लिया. इसके बाद मंत्री राजेन्द्र गुढा ने कहा कि जिले की सड़कों को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की तरह बनाया जाना चाहिए.



