बड़ा हादसा, नाव पलटने से 31 की मौत,तलाश जारी – RGH NEWS
देश

बड़ा हादसा, नाव पलटने से 31 की मौत,तलाश जारी

पेरिस, इंग्लिश चैनल में बुधवार को एक नौका डूबने से उसमें सवार ब्रिटेन जा रहे कम से कम 31 प्रवासियों की मौत हो गई। फ्रांस के गृह मंत्री ने इसे प्रवासियों की सबसे बड़ी त्रासदी करार दिया है।

गृह मंत्री जेराल्ड दरमानिन ने कहा कि माना जा रहा है कि नौका पर 34 लोग सवार थे जिनमें से 31 के शव मिले हैं और दो लोग जीवित पाए गए हैं। एक व्यक्ति अब भी लापता है। बुधवार शाम तक संयुक्त रूप से फ्रांस और ब्रिटिश बचावकर्मी जीवित लोगों की तलाश कर रहे थे।

 

यात्री किस देश के नागरिक थे यह नहीं बताया गया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने सरकार की आपदा समिति की बैठक बुलाई है और फ्रांस के गृह मंत्री हादसे में जीवित बचे लोगों से कैले के अस्पताल में मिलने गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button