मनोरंजन

न्यूयॉर्क छोड़ने पर भावुक हुई शाहरुख खान की लाडली, तस्वीर शेयर कर बताई फीलिंग्स

शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क (Suhan Khan Leave Newyork) छोड़ रही हैं. वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश्च स्कूल ऑफ आर्ट्स में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही थीं. इसका पता उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम से चल रहा है. सुहाना ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक बड़ी बिल्डिंग के आगे से एक ट्रक जाता हुआ दिख रहा है. जिस पर न्यूयॉर्क छोड़ने वाले लोगों के लिए एक मैसेज लिखा है. ये मैसेज उनके लिए खास है. उन्होंने इसके जरिए ही न्यूयॉर्क छोड़ने का हिंट दिया है.

इस ट्रक पर लिखा है,”परेशान मत हो, अगर आप न्यूयॉर्क छोड़ देते हैं, आप फिर भी न्यूयॉर्कर रहेंगे.” इस कैप्शन के साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी भी शामिल किए हैं. सुहाना के इस पोस्ट उनके दोस्तों ने भी निराशा जताई है, साथ ही उनके भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं.

सुहाना खान के एक दोस्त ने उनके इस पोस्ट में लिखा,”आप बहुत ही अमेजिंग चीजें करने जा रही हो.” एक दोस्त ने लिखा,”गुड लक लड़की!” एक अन्य दोस्त ने रोने वाले इमोजी के साथ लिखा,”मैं इससे स्वीकार नहीं कर सकता हूं.” सुहाना साल 2019 में न्यूयॉर्क चली गईं थीं. तब से, वह न्यूयॉर्क में अपने लाइफ स्टाइल की झलकियां शेयर करती रही हैं. वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ मस्ती, नाइट आउट और पार्टी की तस्वीरें शेयर करती रही हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button