देश
जेल में हुई हिंसक झड़प में 52 कैदियों की मौत, 10 घायल

क्विटो (इक्वाडोर), (एपी) इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल लिटोरल पेनीटेंटियरी में शनिवार रात हुई झड़पों में कम से कम 52 कैदियों की मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है।
इसी जेल में हाल में भी हिंसा हुई थी, जिसे प्राधिकारियों ने किसी जेल में हुआ सबसे भयानक रक्तपात करार दिया था।



