बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने जारी किया था अलर्ट

नई दिल्ली: शनिवार को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक बम धमाके की सूचना मिली. मुंबई पुलिस को यह सूचना ऐसे समय मिली जब महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई शहरों में पहले से ही हिंसा भड़की हुई है. मुंबई रेलवे पुलिस (Mumbai Railway Police) आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन (Bandra Railway Police Station) में फोन पर संभावित बम (Bomb Threat in Mumbai) से हमले की सूचना मिली थी. जिसके बाद मुंबई(Terror Threat in Mumbai) में अधिकांश जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
रेलवे पुलिस आयुक्त खालिद ने बताया कि फोन में मिली इस जानकारी को देश की दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ शेयर किया गया है और हम भी मामले की जांच कर रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि जिस शख्स ने पुलिस स्टेशन पर फोन किया था उससे संपर्क किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शख्स ने पूरे शहर को बम से उड़ाने की धमकी दी है.
पुलिस ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
सबसे हैरानी की बात यह है कि मुंबई रेलवे पुलिस को यह धमकी 26/11 की बरसी से केवल 13 दिन पहले मिली हुई है. हालांकि इस थ्रेड के बाद मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. स्टेशन में रुकने वाली गाड़ियों की भी जांच की जा रही है. इस फोन के बाद पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है. हालांकि पुलिस अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि किसी को भी इससे घबराने की जरूरत नहीं है.
डीआरएम को पत्र लिखकर दी गई धमकी
देश की आर्थिक नगरी मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की बरसी नजदीक आने के बाद से मुंबई में पहले सी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी लेकिन अब बम से मुंबई को उड़ाने के धमकी के बाद पुलिस अब जगह जगह पर जांच तलाशी भी कर रही है. इससे पहले हरियाणा के अंबाला और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को भी फोन पर उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि यहां एक शख्स ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का आदमी बताते हुए डीआरएम को पत्र लिखकर बम से धमाके करने की धमकी दी थी.
मुंबई पुलिस ने जारी किया था अलर्ट
बता दें कि हाल में करीब एक सप्ताह पहले मुंबई पुलिस ने एक अलर्ट जारी किया था जब एक टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को यह बताया था कि कुछ लोग वैगेनॉर कार में थे और वे लोग उससे मुकेश अंबानी का घर पूछ रहे थे. ड्राइवर ने पुलिस को यह भी बताया कि उन लोगों को पास कई बैग भी थे.
मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर रेलवे पुलिस को आया फोन
मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस को किसी अज्ञात शख्स ने शनिवार को फोन किया। फोन पर सिरफिरे ने पूरे शहर को बम से उड़ाने की बात कही। इस फोन कॉल के बाद पुलिस टीम चौकन्नी हो गई है और सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खासतौर पर सभी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा रेलवे की तरफ से सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को भी धमकी भरे कॉल के बारे सूचित कर दिया गया है।
रेलवे पुलिस कमिश्नर ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
मुंबई रेलवे पुलिस कमिश्नर कैसर खालिद ने खुद धमकी भरे कॉल के बारे में सभी को जानकारी दी। खालिद ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई में संभावित बम हमले की सूचना आज बांद्रा आरपीएस को टेलीफोन पर मिली है। फोन करने वाले से संपर्क किया गया है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी सहयोगी एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। हम मामले में पूछताछ कर रहे हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
मुंबई हमले की तारीख नजदीक आने से पहले ही सतर्कता
मुंबई में 2008 में 25 नवंबर को हुए आतंकी हमले की तारीख करीब आने से पहले ही हर तरफ सतर्कता का माहौल है। इस सतर्कता के दौरान बम धमाकों की धमकी मिलने को पुलिस पूरी गंभीरता से ले रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है।
दो दिन पहले अंबाला-चंडीगढ़ स्टेशन उड़ाने की मिली थी धमकी
दो दिन पहले हरियाणा के अंबाला और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। खुद को लश्कर-ए-ताइबा का सदस्य बताने वाले सिरफिरे ने अंबाला रेलवे DRM को पत्र भेजकर 25/11 की बरसी पर ही बम धमाका करने की धमकी दी थी।
दो सप्ताह पहले मेरठ समेत 9 स्टेशन उड़ाने का मिला था पत्र
दो सप्ताह पहले मेरठ समेत 9 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी वाला पत्र भी भेजा गया था। इस पत्र में भी लश्कर-ए-ताइबा की तरफ से धमकी देते हुए मुंबई के 25/11 हमले का ही जिक्र किया गया था। इस पत्र की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की ATS कर रही है।



