Stock Market Today: ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार लहूलुहान, इन स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Market Today: ट्रंप के टैरिफ बम से बाजार लहूलुहान, इन स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट

Stock Market Today : घरेलू शेयर बाजार ने आज एक बार फिर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। हालांकि, ये गिरावट बहुत मामूली रही। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 85.16 अंकों (0.11%) के मामूली नुकसान के साथ 77,384.95 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने आज 37.25 अंक (0.15%) की साधारण गिरावट के साथ 24,150.45 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। बताते चलें कि मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 58.89 अंकों (0.08%) की गिरावट के साथ 77,649.63 अंकों पर और निफ्टी 22.45 अंक (0.09%) फिसलकर 24,216.05 अंकों पर खुला था।

 

Read more CJP Protest: कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR, बंगाल से मंगाईं CRPF की 20 टुकड़ियां

 

सेंसेक्स की सिर्फ 5 और निफ्टी की सिर्फ 13 कंपनियों ने की पॉजिटिव शुरुआत

आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, निफ्टी 50 की 50 में से 13 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 37 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

 

इन शेयरों ने हरे निशान में शुरू किया कारोबार

सेंसेक्स के अन्य शेयरों में आज महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों ने 0.50 प्रतिशत, एटरनल 0.28 प्रतिशत, ट्रेंट 0.16 प्रतिशत और एचसीएल टेक के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया।

 

 

इन स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

Stock Market Todayवहीं दूसरी तरफ, आज सन फार्मा के शेयर 1.79 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.00 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.95 प्रतिशत, एसबीआई 0.85 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.77 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.61 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.56 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.56 प्रतिशत, एलएंडडी 0.39 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.37 प्रतिशत, बीईएल 0.37 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.35 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.35 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.35 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.32 प्रतिशत, आईटीसी 0.30 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.30 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.29 प्रतिशत, टाइटन 0.27 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.24 प्रतिशत, टीसीएस 0.24 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.22 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 प्रतिशत और एशियन पेंट्स के शेयर 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

 

Related Articles

Back to top button