दूसरी महिला के साथ होटल मे इश्क फरमा रहे थे पुलिस इंस्पेक्टर तभी पत्नी ने पकड़ा फिर ऐसी की हालत – RGH NEWS
देश

दूसरी महिला के साथ होटल मे इश्क फरमा रहे थे पुलिस इंस्पेक्टर तभी पत्नी ने पकड़ा फिर ऐसी की हालत

कानपुर में दूसरी महिला के साथ इश्क फरमा रहे पुलिस इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने ही पकड़ लिया. खास बात है कि होटल के कमरे में इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने रंगरेलियां मनाते उस वक्त पकड़ा, जब उन्हें महिला शक्ति संगम के कार्यक्रम में हिस्सा लेना था. इस कार्यक्रम के जरिए कानपुर पुलिस महिलाओं को सशक्त करने की कोशिश करती है।

दरअसल पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार सोमवार को किसी महिला के साथ इश्क लड़ा रहे थे. उसी समय फर्रुखाबाद से उनकी पत्नी ने आकर उनको रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके बाद पति-पत्नी में जमकर लात-घूंसे चले. पत्नी ने इसकी शिकायत अधिकारियों से कर दी।
इस पर पुलिस कमिश्नर ने थाना इंचार्ज से तुरंत रिपोर्ट मांगी. बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर उस समय इलाके के होटल केडी पैलेस में रुके थे, जहां से उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. इस मामले में सबसे शर्मनाक बात ये है कि जिस समय इंस्पेक्टर साहब रंगेहाथ पकड़े गए, उसी समय उनके इलाके में पुलिस महिला शक्ति संगम कार्यक्रम कर रही थी. फिलहाल कानपुर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button