छत्तीसगढ़/मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा से गैंगरेप,सहेली के साथ निकली थी,बाइक सवार उठा कर ले गए – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़/मॉर्निंग वॉक पर निकली छात्रा से गैंगरेप,सहेली के साथ निकली थी,बाइक सवार उठा कर ले गए

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकली 14 साल की छात्रा के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की अपनी सहेलियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसे जबरदस्ती उठा कर ले गए। उसकी सहेलियां मदद के लिए चिल्लाती रह गई, फिर इसकी सूचना परिजनों को जानकारी दी। कुछ घंटों बाद जब लड़की लौटी तो उसने वारदात के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग सहित 4 लड़कों को पकड़ लिया है। सूचना मिली है कि डोंगरगांव क्षेत्र की निवासी 14 साल की छात्रा सोमवार तड़के करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लड़के सालिक राम निषाद, गजेंद्र कोर्राम, रितेश यादव और एक नाबालिग बाइक से पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और उसे वहां से लेकर भाग निकले। इसके बाद जंगल में ले जाकर छात्रा के साथ सभी ने दुष्कर्म किया।

राजनांदगांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली 14 साल की छात्रा से दो युवकों ने गैंगरेप किया। लड़की अपनी सहेलियों के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक उसे जबरदस्ती उठा कर ले गए। उसकी सहेलियां मदद के लिए चिल्लाती रहीं, फिर परिजनों को जानकारी दी। कुछ घंटों बाद जब लड़की लौटी तो उसने वारदात के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने नाबालिग सहित 4 लड़कों को पकड़ लिया है।

डोंगरगांव के एक गांव निवासी 14 साल की छात्रा सोमवार तड़के करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान गांव में ही रहने वाले लड़के सालिक राम निषाद, गजेंद्र कोर्राम, रितेश यादव और एक नाबालिग बाइक से पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने मिलकर छात्रा को जबरदस्ती बाइक पर बिठा लिया और लेकर भाग निकले। इसके बाद जंगल में ले जाकर सालिक और गजेंद्र ने दुष्कर्म किया, जबकि रितेश व नाबालिग मदद करते रहे।

परिजनों को पता चला तो गांव में ढूंढने निकले

लड़की को अगवाकर ले जाने पर उसकी सहेलियां घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वे गांव में छात्रा को ढूंढने के लिए निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वारदात के बाद छात्रा घर पहुंची और सारी बात बताई। परिजन लड़कों के घर पहुंचे, लेकिन किसी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने FIR दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। अगले दिन दोपहर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button