बस-ट्रेलर में जोरदार भिंड़त,बस-ट्रेलर भिड़ंत, 8 लोग जिंदा जले, दोनों वाहनों में आग लगी – RGH NEWS
देश

बस-ट्रेलर में जोरदार भिंड़त,बस-ट्रेलर भिड़ंत, 8 लोग जिंदा जले, दोनों वाहनों में आग लगी

राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में बुधवार को बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। संस्कार स्कूल के पास हुई आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई। आग में 8 लोग जिंदा जल गए। हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ।

शुरुआत में 5 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन बाद में जिले के SP ने 3 और मौतों की पुष्टि की। हादसे में बस और ट्रेलर दोनो वाहनों के कुल 23 लोग घायल हुए हैं। सभी को बालोतरा के अस्पताल ले जाया गया है। सूचना के बाद पचपदरा, बालोतरा और रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। तीन दमकलों ने आधे घंटे में दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया।

रॉन्ग साइड से आया ट्रेलर बस से भिड़ा
बस में सफर कर रहे एक पैसेंजर ने बताया कि बालोतरा से जोधपुर जा रही बस में 20-25 सवारियां बैठी थीं। हाईवे पर ट्रेलर गलत साइड से आकर बस से भिड़ गया। इससे बस ने तुरंत ही आग पकड़ ली। बस से 10-12 सवारियों को निकाल कर बालोतरा अस्पताल ले जाया गया है। आग इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए तीनों दमकलों ने दो-दो फेरे किए।
मुख्यमंत्री ने राहत-बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए
घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस और प्रशासन को राहत बचाव में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जहां पचपदरा थानाधिकारी प्रदीप डांगा मौके पर पहुंच गए, तो एसपी दीपक भार्गव और जिला कलेक्टर लोकबंधु भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, पचपदरा MLA मदन प्रजापत भी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पचपदरा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हादसे में कई सवारियां बस में फंसे होने की अभी तक सूचना आ रही है. घटना की जानकारी के बाद संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई पचपदरा विधायक मदन प्रजापत मौके पर पहुंचे.

वहीं, बाड़मेर जिला कलेक्टर लोक बंधु और पुलिस (Barmer Police) अधीक्षक दीपक भार्गव भी जिला मुख्यालय से मौके के लिए रवाना हुए. हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया. साथ ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

इधर, पुलिस लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर पता लगाने में जुटी हुई है कि बस में अभी तक कितनी सवारियां फसी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बालोतरा से जोधपुर (Jodhpur News) की तरफ जा रही थी. इस दौरान भांडियावास के पास सामने से रॉन्ग साइड आ रहे ट्रेलर ने बस को टक्कर (Accident) मार दी, जिसके बाद यह भीषण हादसा हुआ. यह खबर अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button