भारत में लॉन्च हुई सबसे ज़्यादा पेट्रोल बचाने वाली कार,जानिए इनके बारे में सबकुछ,जानें क्या है खासियत – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

भारत में लॉन्च हुई सबसे ज़्यादा पेट्रोल बचाने वाली कार,जानिए इनके बारे में सबकुछ,जानें क्या है खासियत

नई जनरेशन मारुति सुज़ुकी सेलेरियो भारत में लॉन्च कर दी गई है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 4.99 लाख है, टॉप मॉडल के लिए यह कीमत 6.94 लाख तक जाती है. पुराने मॉडल के मुकाबले नई जनरेशन सेलेरियो को लगभग पूरी तरह बदल दिया गया है. इसकी रूपरेखा अब घुमावदार हो गई है और नए फीचर्स भी कार के साथ जोड़े गए हैं. नई पीढ़ी की सेलेरियो को कंपनी नैक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचेगी और इस कार के लिए 11,000 रुपए के साथ आज से बुकिंग शुरू कर दी गई है. बता दें कि मारुति सुज़ुकी इंडिया द्वारा दो साल बाद देश में लॉन्च की गई यह नई जनरेशन कार है.

मारुति सुज़ुकी सेलेरियो के वेरिएंट और उनकी कीमत

सेलेरियो एलएक्सआई एमटी – रु 4,99,000

सेलेरियो वीएक्सआई एमटी – रु 5,63,000

सेलेरियो वीएक्सआई एएमटी – रु 6,13,000

सेलेरियो ज़ैडएक्सआई एमटी – रु 5,94,000

सेलेरियो ज़ैडएक्सआई एएमटी – रु 6,44,000

जानें सेलेरियो की खासियत: नई पीढ़ी की सेलेरियो को लेकर अबतक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक यह कार दो इंजन ऑप्शन 1.0 लीटर और 1.2 लीटर में आएगी। यह इंजन अगली पीढ़ी के K10C डुअल जेट वीवीटी इंजन होंगे। जो कार के खड़े रहने पर इंजन को बंद कर देते हैं। इससे ईंधन में बचत करने में मदद मिलेगी।

दावा किया जा रहा है कि सेलेरियो 26 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। यह भारत में किसी भी कार से सबसे ज्यादा है। मारुति सेलेरियो 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ बाजार में उपलब्ध हो सकती है। मारुति सुजुकी नई पीढ़ी की सेलेरियो को भारत में 10 नवंबर को लॉन्च करेगी। इसकी बुकिंग इस सप्ताह 11,000 रुपये में शुरू की गई थी।

इंडिया के बेस्ट माइलेज वाली पेट्रोल कार
कंपनी का दावा है कि नई मारुति सिलैरियो देश की सबसे फ्यूल एफिशेंट कार है। कंपनी के मुताबिक यह 26kmpl की जबरदस्त माइलेज देती है। इस लिहाज से यह इंडिया की सबसे बेहतरीन माइलेज वाली पेट्रोल कार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button