छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,बुरी तरह 6 कर्मचारी झुलसे,सभी अस्पताल में भर्ती – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार देर रात हुआ दर्दनाक हादसा,बुरी तरह 6 कर्मचारी झुलसे,सभी अस्पताल में भर्ती

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्थि​त भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में 6 कर्मचारी झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना स्थल पर बीएसपी के आला अधिकारी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में कर्मचारी का 70 प्रतिशत हिस्सा जला गया है, जबकि पांच अन्य कर्मचारियों की हालत सामान्य है। फिलहाल सभी कर्मचारियों का उपचार सेक्टर 9 अस्पताल में जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button