PM मोदी की बादशाहत बरकरार,जो बाइडन समेत कई ​वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने मोदी – RGH NEWS
देश

PM मोदी की बादशाहत बरकरार,जो बाइडन समेत कई ​वैश्विक नेताओं को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने मोदी

नई दिल्ली। एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में पहले स्थान पर हैं। अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी की बादशाहत बरकरार हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी पीछे छोड़ दिया है। पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी है, जोकि 13 वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक है। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट (Morning Consult) द्वारा यह सर्वे किया गया है।

पीएम मोदी ने विश्व के जिन नेताओं को पीछे छोड़ा है, उनमें बाइडेन, जॉनसन, के अलावा जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, कनाडा के प्रधामंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

स्वीकृति रेटिंग 60 से अधिक है जिसमें पीएम मोदी सबसे उपर हैं। पीएम मोदी की स्वीकृति रेटिंग 70 है। पीएम मोदी के बाद दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओबराडोर हैं। तीसरे नंबर पर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी हैं,44 रेटिंग के साथ छठवे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन हैं। जो बाइडेन की रेटिंग 50 से भी कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button