सूर्यवंशी फिल्म देखने पहुंची लड़की को एक मनचले ने छेड़ा तो सभी दर्शको ने जमकर कर दी पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक सिनेमाघर में युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद युवक की मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भोपाल के संगम टॉकीज (Sangam Talkies Bhopal) में हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का शो चल रहा था। इस दौरान एक मनचले ने पास ही में बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो महिला और अन्य लोगों ने मनचले की जमकर जूते-चप्पलों से पिटाई कर दी
सूर्यवंशी ओफ्फिशियली लांच !!!
भोपाल के थिएटर में मनचले की पिटाई pic.twitter.com/U5sGM0wldV
— Naveen Singh (@Naveen_K_Singh_) November 7, 2021
रविवार सुबह इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बुक माय शो लिखी लाल रंग की टी शर्ट पहने एक युवक के साथ कुछ लोग जमकर मारपीट कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना से संबंधित कोई शिकायत अभी तक थाने नहीं पहुंची है।



