छत्तीसगढ़: नशे में धुत कार चालक ने 3 से 4 राहगीरों को रौंदा,लोगों ने बेकाबू कार को रोककर चालक की जमकर की पीटाई – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: नशे में धुत कार चालक ने 3 से 4 राहगीरों को रौंदा,लोगों ने बेकाबू कार को रोककर चालक की जमकर की पीटाई

रायपुर। राजधानी में देर रात तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 से चार राहगीरों को भी चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बेकाबू कार को रोककर चालक की जमकर पीटाई कर दी। मौदहापारा पुलिस ने आरोपी को ​गिरफ्तार कर मामले का शांत कराया।

 

 

बताया जा रहा है कि हादसे में कई बच्चे और महिलाएं बाल-बाल बची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी जान बचाई। बता दें कि आरोपी चालक नशे में धुत था। उसके कार से हुक्का और शराब की बोतल मिली। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button