देश
खूनी संघर्ष में महिला सरपंच की हत्या, पति और पुत्र को किया अधमरा

हटा। मध्यप्रदेश के हटा में दिवाली की खुशी के दौरान दो पक्षों खूनी संघर्ष हुआ है। वारदात में आरोपियों ने महिला सरपंच की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पति और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बरखेड़ा गांव में देर रात किसी बात को लेकर महिला सरपंच से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोग एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारु हो गए। इस बीच मारपीट में आरोपियों ने महिला सरपंच की हत्या कर दी।
खूनी संघर्ष में सरपंच का पति और पुत्र घायल हो गया। मामले की सूचना पर बटियागढ़ थाना के फुटेरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।



