खेल
टीम इंडिया को पंत जैसे स्टार खिलाड़ी देने वाले कोच तारक सिन्हा का निधन

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट को कई अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर देने वाले मशहूर कोच तारक सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद यहां शनिवार की सुबह निधन हो गया । वह 71 वर्ष के थे । सिन्हा अविवाहित थे और उनके परिवार में बहन और सैकड़ों छात्र हैं ।
देश के कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को तलाशने वाले सोनेट क्लब की स्थापना सिन्हा ने ही की थी। क्लब ने एक बयान में कहा ,‘‘ भारी मन से यह सूचना देनी है कि दो महीने से कैंसर से लड़ रहे सोनेट क्लब के संस्थापक श्री तारक सिन्हा का शनिवार को तड़के तीन बजे निधन हो गया । ’’

