दिवाली पर एक और खुशखबरी, अब होली तक गरीबों को फ्री में अनाज देगी सरकार – RGH NEWS
देश

दिवाली पर एक और खुशखबरी, अब होली तक गरीबों को फ्री में अनाज देगी सरकार

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में दिवाली से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने गरीब वर्ग को राहत देते हुए प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत अब होली तक अनाज फ्री में देने की घोषणा की है. योजना के तहत पहले मई से लेकर नवंबर तक प्रदेश में बीपीएल कार्ड धारकों को फ्री में अनाज दिया जा रहा था. लेकिन अब इस योजना के तहत आगामी होली तक लोगों को फ्री अनाज दिया जाएगा. गौरतलब है कि बीपीएल कार्ड धारकों को इस योजना के तहत 35 किलो राशन फ्री दिया जाता है. दीपावली के ‌एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी के साथ कहा कि गरीब परिवारों के उत्‍थान और परेशानियों में सरकार उनके साथ है. गरीबों को उनका हक और जरूरत का हर सामान पहुंचाने के लिए सरकार दिन रात काम कर रही है.

15 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 15 करोड़ बीपीएल कार्ड धारकों को राज्य में लाभ मिलेगा. इस दौरान कार्ड धारकों को गेहूं, चावल, दाल, चीनी, तेल के साथ ही नमक भी फ्री में दिया जाएगा. इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. लोगों को सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है. उन्होंने कहा कि दीपावली मनाने के दौरान दो गज की दूरी बहुत जरूरी है. साथ ही उन्होंने कोरोना की सभी गाइडलाइंस का पालन करने की भी लोगों से अपील की. सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को एक अच्छी लीडरशिप दी. भारत को एक स्वावलंबी और समर्थ देश बनाने का प्रयास किया.

पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्‍तान बनाने में जाता था
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश के 500 मंदिरों का सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है. पहले प्रदेश का पैसा कब्रिस्तान बनाने के लिए खर्च होता था और अब धर्म व संस्कृति को बढ़ाने में लग रहा है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने के साथ ही दुनिया में इसका अलग आकर्षण होगा. साथ ही उन्होंने अयोध्या में बनने जा रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button