मनोरंजन

पाकिस्तान के मशहूर एंकर ने ट्वीट कर मचा दी खलबली,शाहरुख खान सर, भारत छोड़ परिवार संग पाकिस्तान आ जाएं

नई दिल्ली। ड्रग केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर कई बॉलीवुड सेलीब्रिटी ने शाहरुख खान के सपोर्ट में नजर आए हैं। इस मामले में मुंबई में जमकर रा​जनीति भी हो रही है। वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया आना शुरू हो गया है।पाकिस्तान के मशहूर एंकर ने एक हैरान करने वाला ट्वीट कर खलबली मचा दी है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर पाकिस्तान के एक मशहूर एंकर वकार ज़ाका ने ट्वीट किया है। वहीं ट्वीट के जरिए पाकिस्तान आकर बस जाने की सलाह दी है।

पाकिस्तान के होस्ट वकार ज़ाका ने ट्वीट किया, “शाहरुख खान सर, आप भारत छोड़िए और अपने परिवार के साथ पाकिस्तान आकर बस जाइए। नरेंद्र मोदी सरकार आपके परिवार के साथ जो कर रही है, वह बिल्कुल गलत है। मैं शाहरुख खान के साथ खड़ा हूं।” इस ट्वीट के बाद वो जमकर ट्रोल भी हो रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button