मनोरंजन

NCB की रडार पर ‘प्रसिद्ध हस्ती’ का नौकर,आर्यन खान तक ड्रग्स पहुंचाने का शक

मुंबई. मुंबई ड्रग्स केस (Mumbai Drugs Case) में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) से गुरुवार और शुक्रवार को पूछताछ की थी. खबर है कि एनसीबी को पता चला है कि एक्ट्रेस उस शख्स को जानती हैं, जो आर्यन खान को ड्रग्स पहुंचाता था. साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि शुक्रवार को एनसीबी की रडार पर एक ‘जानी-मानी हस्ती’ का 24 वर्षीय एक नौकर भी आ गया है.

एनसीबी ने शुक्रवार को नौकर से पछताछ की है. माना जा रहा है कि इस व्यक्ति ने ‘अनन्या के कहने पर आर्यन तक ड्रग्स पहुंचाए हैं.’ अधिकारियों ने ‘ड्रग पैडलर नौकर’ को मुंबई के मलाड इलाके से हिरासत में लिया है और सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया है. सूत्रों ने जानकारी दी कि लंबी पूछताछ के बाद उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है.

एनसीबी की तरफ से तलब की गई अनन्या पांडे गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन पूछताछ के लिए देरी से पहुंचीं, जिसके चलते जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े नाराज हुए. सूत्रों ने बताया कि एनसीबी अधिकारियों ने पांडे को लेट पहुंचने पर काफी बातें सुनाईं. उन्हें बताया गया कि यह कोई फिल्म शूट या प्रोडक्शन हाउस नहीं है.

जांच के दौरान एनसीबी ने कथित रूप से आर्यन खान के साथ उनकी चैट्स हासिल की हैं, जिसमें ड्रग्स को लेकर बात की जा रही है. जब चैट को लेकर अनन्या पांडे से सवाल किए गए, तो उन्होंने बताया कि वे सिगरेट के बारे में बात कर रही थीं. सूत्रों ने कहा, ‘अनन्या ने कहा कि वो सप्लायर नहीं हैं और यह भी नहीं जानती कि वीड और गांजा एक ही होता है. उनके दोस्त इसे जॉइंट बोलते हैं और उन्होंने मुलाकात में एक या दो बार पफ लिया है.

इंडिया टुडे में प्रकाशित एक रिपोर्ट में एनसीबी के हवाले से बताया गया कि आर्यन खान और अनन्या पांडे के बीच हुई बातचीत में एक जगह आर्यन, अनन्या से गांजा के बारे में बात कर रहा है. वे पूछ रहे हैं कि क्या वीड का कोई ‘जुगाड़’ हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसपर अनन्या ने जवाब दिया, ‘मैं व्यवस्था करती हूं.’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button