देश में पहली बार पेट्रोल पहुंचा 120 रुपये लीटर,इस तरह चेक करें अपने शहर का रेट्स

नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी हैं. आए दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में जोरदार इजाफा हो रहा है. देश के कई शहरों में इस समय पेट्रोल के रेट 120 लीटर के करीब पहुंच चुके हैं. अक्टूबर महीने में ही अब तक 17 बार से ज्यादा ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है. महज तीन दिन को छोड़कर हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं.
लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल का दाम अब रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर पहुंच गया है. यहां चेक करें किन शहरों में पेट्रोल पहुंचा 120 रुपये लीटर के करीब…
इन शहरों में है पेट्रोल 120 के करीब
>> राजस्थान के श्रीगंगानगर में पहली बार पेट्रोल 119.05, डीजल 109.88 रुपये प्रति लीटर.
> मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 118.35 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है. वहीं डीजल 107.50 रुपये है.
>> सतना में प्रीमियम पेट्रोल का दाम 120 रुपये के पार हो गया है और डीजल भी 105.67 प्रति लीटर बिक रहा है.
>> अलीराजपुर में सुपर पेट्रोल 120 रुपये लीटर तथा डीजल 105.51 प्रति लीटर दाम पर बिका है.
>> मध्यप्रदेश के रीवा में 117.95 प्रति लीटर, डीजल 107.14
>> मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 118.35 प्रति लीटर, डीजल 107.50
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 117.34 प्रति लीटर, डीजल 106.58
इस तरह चेक करें अपने शहर का रेट्स
देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC आप सुबह 6 बजे के बाद पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है. नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है. आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं. आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा. अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा.


