मनोरंजन
NCB की बड़ी कार्रवाई, बॉलीवुड एक्ट्रेस चंकी पांडेय की बेटी Ananya Panday के घर पड़ा छापा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) बीते लंबे समय से ड्रग्स केस के चलते जेल में बंद हैं. उन्हें महीने की शुरुआत में 3 तारीख को एक रेव पार्टी में शामिल होने को लेकर गिरफ्तार किया गया था. NCB ने एक रेड के दौरान इस रेव पार्टी से ही आर्यन को हिरासत में लिया था, जिसके बाद अब तक आर्यन की जमानत को लेकर कोई फैसला नहीं आया है. अब इसी मामले में एक्ट्रेस अन्नया पांडे के घर छापा पड़ा है. एनसीबी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर छापा मारा है. एनसीबी की कार्रवाई अभी जारी है.
इसके अलावा एनसीबी ने बॉलीवुड में एक नई एंट्री करने वाली एक्ट्रेस के घर पर भी सापा मारा है. कहा जा रहा है कि इस एक्ट्रेस का नाम व्हाट्सएप चैट में सामने आया है. ये चैट स्पेशल NDPS कोर्ट में पेश किया गया था.



