विवाहिता ने पहन रखे थे सवा किलो चांदी के कड़े अब 400 पुलिस जवान तलाश में जुटे,जाने आखिर क्या हुआ ऐसा – RGH NEWS
देश

विवाहिता ने पहन रखे थे सवा किलो चांदी के कड़े अब 400 पुलिस जवान तलाश में जुटे,जाने आखिर क्या हुआ ऐसा

जयपुर, राजस्थान। खातेपुरा गांव में एक महिला से लूट के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद से भाजपा राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। दिन दहाड़े एक विवाहिता से चांदी के गहने लूटने के बाद लुटेरों ने कुल्हाड़ी से पैर काटकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि महिला ने सोने की बालियों के अलावा 1.25 किलोग्राम वजन के दो चांदी के कडे़ पहन रखे थे।

इस मामले में लगभग 400 पुलिसकर्मियों के साथ 30 टीमों को कातिलों का पता लगाने के लिए लगाया गया है। इसमें चार अतिरिक्त एसपी, आठ डिप्टी एसपी, 15 सर्कल इंस्पेक्टर और राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी (आरएसी) की दो कंपनियां शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि, “पुलिस टीम हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों या अन्य किसी भी सुराग के लिए पूरे इलाके की तलाशी कर रही है।

डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम, साइबर टीम आदि को भी तैनात किया है। इसके अलावा मुआवजे के रूप में पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये और एक डेयरी बूथ देने की घोषणा की गई है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button