देश
एक बार फिर बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्लीः उत्तर भारत के राज्यों और केरल में हुई बारिश जमकर तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से दोनों के राज्यों में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं इन राज्यों में सैकड़ों घर तबाह हो गए। इसी बीच अब एक बार फिर मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक देश से अब मानसून की विदाई होने वाली है। 26 अक्टूबर मानसून की वापसी हो जाएगी। लिहाजा दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत ज्यादातर राज्यों में बारिश होने की संभावना नहीं है।


