*✍️छत्तीसगढ़: पत्नी को मौत की नींद सुलाकर पति ने की खुदकुशी.....इलाके में फैली सनसनी.....* – RGH NEWS
देश

*✍️छत्तीसगढ़: पत्नी को मौत की नींद सुलाकर पति ने की खुदकुशी…..इलाके में फैली सनसनी…..*

RGHNEWS रायपुर।मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के राजधानी के सिविल लाइन इलाके में पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक युवक दुकान में काम करता था। जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र के आकाशवानी उत्कल बस्ती की है। आज दोपहर में पति और पत्नी का शव आसपास के लोगों ने घर पर देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची हुई है. और जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपी पति सोनू बघेल 39 वर्ष ने अपनी पत्नी रामा बघेल 37 वर्ष की धारदार हथियार से हत्या की होगी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला का शव घर के किचन में खुन से लथपथ पाया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button